भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा 2 फरवरी से भ्रष्ट पुलिसकर्मी व तहसीलदार पुवायां के खिलाफ शुरू किया जाएगा आंदोलन।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन संवाददाता शाहजहांपुर (यूपी) जिला शाहजहांपुर के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गणों से मशवरा के बाद यह निर्णय लिया गया जो 1 जनवरी 2026 को पुवायां पुलिस प्रशासन द्वारा स्वयं भू माफियाओं से मिलकर जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और भू माफियाओं को बुलाकर जिला अध्यक्ष पर हमला करवाया यह बात तब सिद्ध हुई जब भू माफिया पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और पुलिस प्रशासन ने भू माफिया को सामने आने से नहीं रोका जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर एवं जिला अधिकारी शाहजहांपुर को दी गई। जिसमें जिले के सम्मानित वरिष्ठ अधिकारियों ने दो दिन के अंदर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मी व तहसील प्रशासन के तहसीलदार पुवायां जो गैर कानूनी तरीके से कार्यकर्ता की जमीन पर कब्जा करवाने का प्रयास कर रहे थे अभी तक भ्रष्ट तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का शख्त आदेश है कोई भी भू माफिया किसी की जमीन पर कब्जा नहीं करेगा। उसके बाद भी तहसील पुवायां का स्थानीय प्रशासन भू माफियाओं को जमीन पर कब्जा करवाने पर डटे हुए है। और कोई कार्रवाई नहीं करता है जिससे सरकार की भी छवि धूमिल हो रही है इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारीओं द्वारा निर्णय लिया गया अगर 1 फरवरी 2026 तक भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों व तहसीलदार पुवायां के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी 2 फरवरी 2026 से विशालआंदोलन शुरू करेगी इस बार जो लड़ाई लड़ी जाएगी वह आर पार की होगी । भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ कमर कसलें जिन्होंने हमारे कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ अभद्रता की है उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाए यही हमारी मांग है ।




