
नैनीताल
रिपोर्ट: मजहिर खान
:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तस्करी के लिए लाई जा रही भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 82 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 82 लाख रुपये से अधिक है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी स्मैक कहां से लाया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, वहीं नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
काठगोदाम पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




