लालकुआं

नेपाल आपदा पर बीजेपी नेता नवीन दुम्का ने जताया गहरा दुख” बोले “संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है भारत। 

लालकुआं

​लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने नेपाल में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई भारी जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

भारत सरकार की मदद और राहत कार्य

पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में अपने मित्र राष्ट्र नेपाल के साथ पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नेपाल की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों हेतु 10 टन HADR सामग्री और आवश्यक दवाइयां भेजी जा चुकी हैं।

 

​भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए अलर्ट

उन्होंने आगे बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के व्यापक प्रभाव को देखते हुए, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश और बिहार की नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिकों से सतर्क रहने और पूरी तरह सुरक्षित रहने की अपील की गई। उन्होंने सभी मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

 

Related Articles

Back to top button