Homeहरिद्वार

लंढौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला।

लंढौरा  हरिद्वार

-पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच दो दिन पहले लंढौरा में हुए विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढौरा बस स्टैंड पर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की पुतला फूंकने के बाद भाजपा नेताओं ने इंस्पेक्टर मंगलौर को विधायक उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया।

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। दो दिन पहले लंढौरा में दोनों के बीच में हुए विवाद को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढौरा बस स्टैंड पर खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष देखने को मिला। भाजपा लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि विधायक उमेश कुमार द्वारा पूर्व विधायक प्रणव सिंह पर किए गए हमले को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होने कहा कि जब एक विधायक ही सड़क पर उतर कर गुंडागर्दी पर उतर जाएगा तो आम जनता का क्या होगा। उमेश कुमार अपनी गाड़ी में असामाजिक तत्वों को बैठाकर घूम रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं जिसे क्षेत्र की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे विधायक को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि जो घटना दो दिन पहले हुई है वह बहुत ही निंदनीय है।

 

 

Related Articles

Back to top button