Homeहरिद्वार

भाजपा की मंडल इकाई खानपुर ने फुका खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला।

लक्सर हरिद्वार

लक्सर खानपुर की भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई खानपुर के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फुका गया। उन्होंने बताया कि गत 9मई को खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एवं उनके चालक के साथ की गई वारदात एवं उनकी गाड़ी पर किए गए हमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी खानपुर मंडल की कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश कुमार का पुतला फुक कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने विधायक उमेश कुमार पर अराजकता फैलाने का भी गंभीर आरोप लगाते हुये। पूर्व विधायक प्रणव सिंह की सुरक्षा बढ़ाने व शास्त्र वापस करने की राज्य सरकार से मांग की हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाले में शामिल है भगत सिंह मंडल अध्यक्ष खानपुर, अशोक कुमार, विकास पाल मंडल अध्यक्ष लंढौरा, मनोज कुमार, वीरेंद्र प्रधान, नवीन शर्मा, ईश्वर पाल, पूजा उपाध्याय मास्टर अजमेर सिंह, शेर सिंह सुबोध, कुमार अमित, कुश सैनी, पूनम सैनी,रेखा, मंजू, आरती रीटा, प्रधान प्रवीण नगर, बचन सिंह, सुभाष चौधरी, राजपाल सिंह सलामत खान, मनोज नायक, अशोक कुमार,सुबोध चौधरी आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button