
, लालकुआं
रिपोर्टर- मजहिर खान
लालकुआं उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के कुमाऊँ मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने आज लालकुआं उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे पहुँचे मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया और बिना पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो कर्मचारी बिना वैध कारण या प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुपस्थित (असेंट) माना जाएगा।

इस मौके पर मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ता अक्सर सुबह के समय अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपखंड कार्यालय पहुँचते हैं। ऐसे में अधिकारियों का कार्यालय में उपलब्ध न होना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में सभी फील्ड अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) को अपने उपखंड/मुख्यालय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए जल्द ही सर्कुलर भी जारी किया जाएगा।
वही निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने कार्यालय पहुँचे स्थानीय लोगों एवं उपभोक्ताओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान करना विभाग की पहली प्राथमिकता है। सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारी धरातल पर उतरकर आम जनता को राहत पहुँचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने स्मार्ट मीटर पर लोगो जताई जा रही नाराजगी पर कहा कि कुछ लोग आमजनता में भ्रम पैदा करके राजनीति करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर गरीब तत्वों के खिलाफ फायदे मंद है इसे दुर्घटनाओं में काफी कामी आयेगी।




