Homeहल्द्वानी

हल्द्वानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सख्त, ऑटो और टुक-टुक चालकों के लिए पुनः SOP लागू।

हल्द्वानी

रिपोर्टर मजहिर खान

शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं को लेकर पुनः हल्द्वानी पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सख्ती के संकेत दिए हैं। इस दौरान पूर्व में ऑटो और टुक-टुक चालकों के लिए बनाई गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी ऑटो और टुक-टुक चालकों का निर्धारित ड्रेस कोड और पहचान पत्र (आई कार्ड) अनिवार्य होगा। बिना ड्रेस और आई कार्ड के संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित विभागों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे जाम की समस्या कम हो और आम जनता को राहत मिल सके। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें।

 

Related Articles

Back to top button