
लालकुआं
रिपोर्टर- मजहिर खान
, लालकुआं बीते दिनों देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार भाजपा विधायक के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके अलावा केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और मनरेगा में बदलाव को लेकर आज काग्रेंस ने आज प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने तीनों ही मामलों को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

यहाँ काग्रेंस नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने हाट बाजार स्थित चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा असर डालेगी। उनका कहना है कि यह समझौता छोटे, सीमांत और मध्यम किसानों व व्यापारियों को असमान प्रतिस्पर्धा में धकेल सकता है और आर्थिक आत्मनिर्भरता को कमजोर करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के किसानों एवं व्यापारियों का धंधा चौपट करने वाली भारतीय अमेरिकी डील तुरंत वापस की जाए।
इसके अलावा काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भाजपा विधायक और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक और उनके समर्थकों द्वारा निदेशक प्रांरभिक शिक्षा के कार्यालय में जाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनसे मारपीट की । उन्होंने इस कृत्य को अंत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
उन्होंने कहा कि इस घटना ने भाजपा नेताओं के आचरण को उजागर किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक को पद से बर्खास्त किया जाए और निदेशक प्रांरभिक शिक्षा को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेशभर में उग्र आंदोलन को बध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, सईद अहमद, राजपाल, गुरदयाल मेहरा, नरेश चौधरी, सभासद हेमंत पाड़े सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




