, हल्द्वानी
रिपोर्टर मुजाहिर खाना
हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची को घोषित करने के बाद कांग्रेस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष सीट से अपने उम्मीदवार को घोषित किया है. कांग्रेस ने रामगढ़ जिला पंचायत सीट से चुनाव जीती पुष्पा नेगी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
हल्द्वानी के एक निजी होटल में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर अपने उम्मीदवार को फूल मालाओं के साथ स्वागत कर चुनाव जीतने का दावा किया है.
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष
यशपाल आर्य ने कहा कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में कांग्रेस और कांग्रेस के समर्थक प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत कर आये हैं. जिला पंचायत और ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निश्चित ही कांग्रेस के प्रत्याशी जीते जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और हाल ही में हुए पंचायत चुनाव इसके प्रमाण हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है, नैनीताल जिला पंचायत सीट से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी जीत की ओर अग्रसर हैं.यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है साथ ही, आरक्षण में बड़ा घालमेल कर पंचायत चुनाव पर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा.उन्होंने आगे कहा कि जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.इस मौके पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा नेगी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई साथ ही जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट और देवकी बिष्ट भी मौजूद रही.
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने दावा किया है व जिला पंचायत सीट जीतने जा रही हैं. उनके समर्थन में बड़ी संख्या में सदस्य सामने आए हैं और चुनाव में सदस्य उनके नाम पर वोट करेंगे.




