Homeहरिद्वार

हरिद्वार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलजा ने सरकार पर साधा निशाना !!

हरिद्वार  (  रणविजय कुमार  )

हरिद्वार में कांग्रेस ने जनता के अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था की मांग को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी में शिव मूर्ति चौक से शुरू हुए मार्च में पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान शैलजा ने सरकार और निर्वाचन व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।

वहीं, हरीश रावत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताया,कांग्रेस के इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं और मांगें उठाईं। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदर्शन के साथ गंगा मैया से देश को भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की है। शैलजा ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे देश और उत्तराखंड स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में और मजबूती से जनता के बीच रखा जाएगा।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत को लेकर सवाल पूछे जाने पर शैलजा ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और इसे पार्टी हाईकमान लीड करेगा। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही चर्चाओं को लेकर सियासी हलचल तेज होने के संकेत हैं,,,,,

Related Articles

Back to top button