हरिद्वार
चहुंओर सुख एवं समृद्धि हेतु की। प्रार्थना
आज दिनांक 14/01/24 को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर ड्यूटी हेतु उपस्थित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्रांतगत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार पुलिस व शासन प्रशासन के लगभग 700 लोगों के साथ आसपास मौजूद गंगा सभा के लोगों व आमजन द्वारा भी दीप प्रज्ज्वलित कर देश में सुख समृद्धि, विकास एवं निष्क्रिय ऊर्जा को सक्रिय करने हेतु प्रार्थना की गई।




