
हल्द्वानी
रिपोर्टर मजहिर खान
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी श्री दीपक कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला श्री अनिल कुमार जोशी व वन क्षेत्रधिकारी डौली श्री प्रदीप कुमार पंत के निर्देशों के अनुपालन में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु आज दिनांक 22/09/2026 को प्रातः 6.30AM किच्छा लालकुआं नेशनल हाईवे के शांतिपुरी वन वैरियर के निकट 01 वाहन कंटेनर रजिस्ट्रेशन नंबर Uk06CB1564 आते देख रोकने का इशारा किया तो चालक द्वारा वाहन को रोड के समीप छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर वाहन की जांच की तो वाहन में अवैध *मिश्रित सोख्ता* प्रकाष्ठ लदा हुआ था। जिसमें प्रकाष्ठ के संबंध में कोई भी वैध प्रपत्र वाहन में नहीं मिले जो की भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित 2001 की धारा 41.42 52 व 26 के अंतर्गत सीज कर विभागीय संसाधन की सहायता से डौली रेंज लाल कुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है अग्रिम विदित कार्रवाई गतिमान है। टीम में पान सिंह मेहता वन दरोगा जीवन आर्य वन वीट अधिकारी हरेंद्र वन वीट अधिकारी. शाहिद बेग. श्रमिक कमल भाकुनी मनोहर सिंह




