05 दिवसीय सीसीटीएनएस कार्यो की ट्रेनिंग करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में सीसीटीएनएस मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में जनपद के समस्त थानों के निरीक्षक अपराध, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जबकि समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा वर्चुअल माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित की गयी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सीसीटीएनएस प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। विशेष रूप से एसआईडी, यक्ष ऐप फीडिंग, ऑनलाइन अपराध एवं अभियोग पंजीकरण, डाटा अपडेटिंग एवं लंबित प्रविष्टियों की स्थिति का परीक्षण किया गया। समीक्षा के उपरांत संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सीसीटीएनएस पोर्टल पर सभी सूचनाएं समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से अंकित की जाएं, जिससे अपराध एवं अपराधियों के संबंध में अद्यतन डाटा उपलब्ध रह सके। एस पी क्राइम द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाना स्तर पर सीसीटीएनएस कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने हेतु निरंतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास सुनिश्चित किया जाए। गोष्ठी के उपरांत सीसीटीएनएस के अंतर्गत आयोजित 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सभी प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु प्रेरित किया गया।





