
लक्सर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने दिनाक 18.02.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को कुल 110 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrocloride Capsules के साथ दबोचा। पकडे गए आरोपित के खिलाफ कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़ा गया आरोपित
फिरोज पुत्र मुस्ताक निवासी सुल्तानपुर निकट आरा मशीन कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-34 वर्ष




