
लक्सर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष लक्सर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया ।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.06.2026 को लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा ।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




