आस्था

श्रीस्वामिनारायण मंदिर भुलेश्वर – भव्य शोभायात्रा व बालसंस्कार मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन सम्पन्न ।

– मुंबई .

श्रीस्वामिनारायण मंदिर भुलेश्वर मुंबई में 50 साल पहले बच्चों के संस्कार संरक्षित रखने के लिए बालसंस्कार मंडल की स्थापना की गई थी। बाल-संस्कार मंडल को 50 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।

स्वर्ण जयंती महोत्सव की शुभारंभ शोभायात्रा से किया गया। तुलसी पूजन दिवस यह शोभायात्रा का प्रमुख मुद्दा था। पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा बन गई। 1000 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। माधवबाग और श्रीराम मंदिर के पास भी भव्य तुलसी पूजन किया गया।

शोभायात्रा में लगभग 1500 से अधिक भक्त जुड़े थे। सभी के लिए रास्ते में पानी और जूस की व्यवस्था भी की गई थी। हर जगह पुष्पवृष्टि करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया।  बालसंस्कार मंडल के 150 बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। बालिका मंडल की बहनों ने लेज़िम और बालसंस्कार मंडल के बच्चों ने बैंड-बाजा बजाया।

इस अवसर पर गुरुवर्य स.गु.शा.श्री धर्मप्रसाददासजी, महोत्सव के अध्यक्ष स.गु.शा.श्री भक्तिप्रकाशदासजी, स.गु.स्वा.श्री गोविंदप्रसाददासजी, आ.को.प.पू. हरिप्रकाश स्वामी, पू.के.पी.स्वामी, पू.घनश्यामस्वामी, पू.भक्तिप्रियस्वामी, पू. श्रीजी स्वामी, पू. हरिप्रिय स्वामी आदि संतों और पार्षदों की पावन उपस्थिति थी।  क्षेत्र के सभी सामाजिक व राजनैतिक महानुभावो ने बधाई दी। कई महानुभाव उपस्थित हुए थे। क्षेत्र के विशेष अतिथियों के अलावा विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे,।

 

Related Articles

Back to top button