Homeहल्द्वानी

हल्द्वानी में हुआ दर्दनाक हादसा चार लोगों की हुई मौत 4 दिन के बच्चा भी है शामिल, सांसद अजय भट्ट ने जताया दुख।

हल्द्वानी

रिपोर्टर, मजहिर खान

प्रशासन की लापरवाही से आज हल्द्वानी में बड़ा हादसा हुआ जिसमें किच्छा निवासी चार लोगों की होगी मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हम आपको बता दे आज सुबह फायर ब्रिगेड के पीछे किच्छा में रहने वाले एक परिवार अपने बच्चों के डिलीवरी कराकर सकुशल वापसल किच्छा जा रहा था की अनियंत्रित होकर गाड़ी पास में बह रही नहर में जा गिरी इसमें लगभग सात लोग सवार थे बताया जा रहा है इन साथ में चार लोगों की मौत हो गई 4 दिन पूर्व में जन्म लिया बच्चा भी शामिल है हम आपको बता दें कि आज से 4 दिन पहले यह परिवार अपने महिला को लेकर बच्चों का जन्म करने आया था जिसके बाद सुशीला तिवारी से आज सुबह डिस्चार्ज होकर जा रहा था तभी बारिश की वजह से रोड में गड्ढा दिखाई नहीं दिया उस चक्कर में यह नहर में जा गिरी जहां मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है इस घटना के बाद हल्द्वानी शहर में हड़कंभ मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कार दुघर्टना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने आपदा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं हो जाती है उन्होंने सभी मृतकों की आत्मा के लिए भागवन से प्रार्थना की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button