Homeमुजफ्फरनगर

आबकारी विभाग ने किया चीनी मिलों का निरीक्षण ।

मुजफ्फरनगर

क्रांति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निदेशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उप गन्ना आयुक्त, परिक्षेत्र सहारनपुर एवं उप आबकारी आयुक्त, सहारनपुर प्रभार, सहारनुपर के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर और सहायक आबकारी आयुक्त त्रिवेणी एवं टिकोला आसवानी , आबकारी एवं गन्ना विभाग ने मय अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित रोहाना चीनी मिल, खतौली चीनी मिल एव मंसूरपुर चीनी मिल तथा खाईखेड़ी चीनी मिल , टिकोला चीनी मिल एवं मोरना चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जॉच टीम द्वारा संबंधित चीनी मिलों में संचित शीरे का भौतिक सत्यापन किया गया तथा टैंकों में संचित शीरे के नमूने आहरित किये गये। साथ ही निरीक्षण के समय ए0एन0पी0आर0 कैमरों का संचालन भी चैक किया गया।

Related Articles

Back to top button