Homeमुजफ्फरनगर

रोहाना स्थित भारतीय स्टेट बैंक में लगी आग।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन (संवाददाता)

रोहाना/मुज़फ्फरनगर। रोहाना कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में लगी भीषण आग।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों सहित आग बुझाने के कई यंत्र आग पर काबू पाने में लगे।

बैंक में आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।

बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक में ऑडीटर आने वाले थे।

ऑडीटर के आने से पहले ही बैंक में लग गईं भीषण आग,

घटना करीब सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के समय ब्रांच मैनेजर थे बैंक में थे स्वयं मौजूद। रोहाना आईपीएल चीनी मिल टीम सहित फायर ब्रिगेड की टीम पुलिस बल के साथ आग पर काबू पाने में लगी हुई है। आग बुझाने के लिए बैंक में लगी खिड़कीयो को तोड़ा जा रहा है। बैंक में बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

मैनेजर संदीप कुमार द्वारा आग लगने की सूचना हेड ऑफिस को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button