Homeलालकुआं

दीपावली पर वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग की पैनी नजर, गश्त तेज। 

लालकुआं

रिपोर्टर, मजहिर खान

​लालकुआं दीपावली पर्व के दौरान जंगलों में वन्यजीवों के शिकार और अवैध कटान की बढ़ती आशंका को देखते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग की डॉली रेंज पूरी तरह सतर्क हो गया है। वन विभाग ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए दिन-रात का गश्त अभियान तेज कर दिया है।

इधर ​मामले की जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत और त्योहारों के सीजन में शिकार की घटनाएं बढ़ने का खतरा रहता है। विशेषकर दीपावली के आसपास अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर उल्लू की तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि स्थानीय क्षेत्र में उल्लू की संख्या कम है, फिर भी वन्यजीवों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

​ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान लकड़ी तस्कर भी सक्रिय होने की कोशिश करते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने सभी वन चौकियों और चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

​ उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वन क्षेत्र के भीतर अवैध लकड़ी तस्करी या वन्यजीवों का शिकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button