पीलीभीतराजनीति

पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू 15 फरवरी को सपा में शामिल होकर करेंगे साइकिल की सवारी ।

पीलीभीत

क्रांति बुलेटिन न्यूज़ पीलीभीत (अरविन्द बर्मा)

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ ‘फूल बाबू’ 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। साथ कई पूर्व विधायक और अन्य दलों के पदाधिकारी भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित होगा। इससे पहले अनीस अहमद अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं, जिसके बाद से उनके सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

अनीस अहमद उर्फ ‘फूल बाबू’ की वापसी

पूर्व मंत्री अनीस अहमद, जिन्हें ‘फूल बाबू’ के नाम से भी जाना जाता है, पीलीभीत और आसपास के जिलों में प्रभावशाली माने जाते हैं। उनका राजनीतिक आधार विशेष रूप से अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों में मजबूत बताया जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनीस अहमद के सपा में आने से पार्टी को तराई क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली मंडल के कुछ हिस्सों में उनकी सक्रियता रही है, जिससे सपा को आगामी चुनावों में लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button