Homeलालकुआं

किसान सुखवंत सिंह की मौत पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने जताया दुख “बोले” राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ”बख्शे नही जायेगें दोषी। 

लालकुआ

रिपोर्टर -मजहिर खान

-लालकुआं काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की मौत पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना पर नजर बनाये हुए हैं उन्होंने कहा कि पूरे मामले जांच की मजिस्ट्रेट जांच के साथ ही एसआईटी गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी है उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्यवाई ऐसी होगी जो इस प्रदेश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने काग्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है लेकिन उसे ये नहीं पता कि राजनीति कहा और किस समय करनी है। उन्होंने काग्रेंस को डूबता जहाज़ बताया।

 

Related Articles

Back to top button