
नैनीताल
रिपोर्टर मजहिर खान
नैनीताल में खाई में मीले शव को धक्का देकर हत्या करने का मामला दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल को गिरफ्तार किया है। तीन दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।
बताते चले कि नैनीताल के तल्लीताल थाने में 23 अप्रैल को भुजियाघाट शौर्य रिजॉर्ट के जी.एम.भावेश पाण्डे लिखित शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत में कहा गया कि उनके होटल में कार्यरत रानीखेत निवासी 33 वर्षीय दिनेश चन्द्र उपाध्याय बीती 22 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वो वापस नहीं लौटा।
परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर भी नहीं पहुँचा। दिनेश की गुमशुदगी लिखी गई और फिर एस.डी.आर.एफ., डॉग स्क्वाड, सी.सी.टी.वी., ड्रोन.और दमकल विभाग ने तीन से चार दिनों तक गहन जांच की। 27 अप्रैल को दीपक का शव बरामद हुआ तो 22 की रात मौजूद उसके तीन दोस्तों से कड़ी पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि घटना की रात चारों ने 11 बोतल बियर और 2 अंग्रेजी शराब की बोतल पी।

वही पूछताछ के दौरान सौड गांव निवासी 23 वर्षीय अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट ने स्वीकार किया की दिनेश उपाध्याय के साथ उसका विवाद हुआ था और भावली रोड में आवेश में आकर उसने दिनेश को गहरी खाई में धक्का दे दिया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को धारा 103/238 बी.एन.एस.-2023 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।




