Homeहरिद्वार

ईमैक संस्था द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष में महिलाओ के लिए गरबा नृत्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

हरिद्वार

ईमैक संस्था द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष में महिलाओ के लिए गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। कार्यक्रम का संचालक संस्था की सचिव मौसमी गोयल द्वारा किया गया। महताब आलम और मीनाक्षी द्वारा गाये गानो पर सभी ने नृत्य किया। कार्यक्रम में कई खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार कमल तोशी और संगीता को मिला। कार्यक्रम में लक्की ड्रा भी निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार किरण चौहान द्वितीय निशु और तृतीय निशा को मिला।

संस्था की सचिव मौसमी गोयल और उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि ईमैक संस्था समय समय पर कार्यकर्मो का आयोजन करती हैँ और साथ ही साथ महिला शशक्तिकरण के लिए कार्य करती हैँ। ईमैक संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों में योगदान रहता हैँ। मस्ती की पाठशाला में निर्धन बच्चों को पढ़ाने का कार्य भी करती हैँ। संस्था की कोर सदस्य सुनीता झा और आशा चौधरी ने सभी महिलाओ को कार्यक्रम के बाद आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति ईमैक अध्यक्ष आशीष कुमार झा, कोषाध्यक्ष विभव भटनागर, पंकज गोयल और संस्था की सदस्य प्रतीक्षा जैन, निशा, शिल्पा, इंदु रावत, मीनाक्षी, रूबी आदि अनेको सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button