डी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन ।

मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता
मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। 2 दिन तक चलने वाले इस वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एवं कक्षा नर्सरी से सेकंड तथा कक्षा 9वी से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी इवेंट में पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के दूसरे दिन फिर अभिभावकों के लिए बंपर संख्या में लकी ड्रा निकाले गए । लकी ड्रॉ द्वारा गिफ्ट हैंपर पाकर अभिभावक खुशी से चहक उठे। अभिभावकों के लिए आयोजित इस विशेष ‘किस्मत का खजाना लकी ड्रा से पाना’ कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लकी ड्रॉ निकालकर अभिभावकों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। खेल महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भारतीय प्रेस परिषद के नामित सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ सहित उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष l संजय मित्तल, शहर के जाने-माने फिजिशियन डॉक्टर पंकज जैन, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश कुमार के साथ-साथ इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आर्य एवं सचिव संदीप मलिक तथा नीरज बालियान, विराज तोमर, राजीव मोहन गोयल के साथ-साथ स्कूल चेयरमैन एस एल शर्मा, स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर रेनू शर्मा , एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रूप से ज्ञान एवं कला की देवी मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव तोमर भी उपस्थित रहे । विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं एक स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव की समापन बेला पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने जिद है इतिहास बदलना है एवं जय हो जैसे प्रेरणा प्रद गीतों पर प्रस्तुति देते हुए जीत के प्रति अपने जज्बे को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावकों ने मैदान को देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण करते हुए भारत माता की जय के नारों से गुंजित कर दिया। दूसरे दिन के खेल का आरंभ आज भी रोज और लिली हाउस की टीमों के बीच खेले गए बॉयज खो खो मैच के द्वारा किया गया। मैच में रोज हाउस की टीम ने टॉस जीतकर पहले सिटिंग पोजिशन लेते हुए निर्धारित 7 मिनट में अपने प्रतिद्वंदी लिली हाउस की टीम के 21 खिलाड़ियों को आउट किया।

अपनी पारी में लिली हाउस की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया मगर निर्धारित समय में रोज हाउस के केवल 13 खिलाड़ियों को ही आउट कर सकी। इस तरह बहुत ही रोमांचक रहे इस मैच को रोज हाउस की टीम ने 21-13 से जीत कर फाइनल मैच की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके उपरांत विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल गतिविधियां आयोजित की गई।। इन गतिविधियों में अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए एवं पूरा आनंद उठाते हुए शानदार प्रदर्शन करके बच्चों के साथ-साथ पुरस्कार जीते। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गर्ल्स खो-खो में रोज और जैस्मिन हाउस की टीमों के बीच ही मुकाबला खेला गया जिसमें जैस्मीन हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोज हाउस की टीम को 7-6 से पराजित किया । खो खो के ही एक और बहुत ही रोमांचक रहे फाइनल मैच में रोज और लोटस हाउस की टीमों ने 15-15 अंकों का स्कोर बनाकर टाई मुकाबला खेला । बाद में टाई ब्रेकर के रूप में खेले गए इस मुकाबले को रोज हाउस की टीम ने 3-2 से जीतकर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की ।

इसके अतिरिक्त मैदान पर आज अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार की रोमांचक खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई। अभिभावकों के लिए आज पास दि बाल, कोन रेस, पास दि बाल फ्रोम , कोन रेस, रिंग रेस रस्साकसी जैसी मनोरंजन खेल गतिविधि आयोजित की गई जिसमें बच्चों के माता-पिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बच्चों के साथ पुरस्कार जीते। इन गतिविधियों में शरद शर्मा, अश्वनी त्यागी, मोनू कुमार, हिना त्यागी, कमल पाल, सोनिका, अमित एवं नीरू , अनुज बालियान एवं रितु , मनीष राठौर एवं विजयलक्ष्मी,पप्पनलाल , अनुज कुमार ,मोहम्मद आसिफ, राजीव , ओम कुमार , अशोक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार एवं मेडल जीते । सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उपहार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लोकप्रिय समाचार पत्र मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को जीत की बधाई देते हुए विद्यालय को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। अंकुर दुआ ने अपने संदेश में अभिभावकों से विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रखने तथा बाजार में प्रचलित फास्ट फूड से बचाने की अपील की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से भी कहा कि हर बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ संस्कारवान बनाने का दायित्व भी हमारा ही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षकों के ऊपर यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वह विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाकर उनको एक देशभक्त नागरिक के रूप में विकसित करें। कार्यक्रम में आईएसए के अध्यक्ष अनिल आर्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीत की बधाई दी एवं उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। अंत में राष्ट्रीय गान तथा भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ, अगले वर्ष पुनः मिलने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।




