क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने पशु क्रूरता करने वाले 02आरोपियों को किया गिरफ्तार।

मौके पर 120 किलो भैंस वंशशीय मांस पशु कटान उपकरण बरामद।

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी अवैध पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनांक 02.02.2026 को कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि मच्छी मोहल्ले में सरकारी कुएं के पास जमशेद के घेर में 1.उमर गुल पुत्र फुरकान निवासी मच्छी मौहला कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार, 2. अफजल पुत्र सगीर निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार के द्वारा भैंस का अवैध काटन किया जा रहा है।

 

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुये 1. उमर गुल 2. अफजल उपरोक्त को जमशेद का घर निकट सरकारी कुआं मच्छी मौहला रुड़की से पकडे गये।

आरोपितों के कब्जे से कुल 120 किलो भैंस वंशीय मांस व पशु कटान उपकरणो की बरामदगी की गयी ।

जिसके सम्बन्ध में कोतवाली रुड़की पर पशु क्रूरता निवारण अधि0 बनाम उमर गुल आदि पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता आरोपितो

1-उमर गुल पुत्र फुरकान निवासी मच्छी मौहला कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

2-अफजल पुत्र सगीर निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button