क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ, 03 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

लक्सर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 08.01.2026 को थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 03 व्यक्तियों को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button