क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 16-02-2026 को चमगादड टापू के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर एकदम सकपकाकर भागने लगा।जिस पर पुलिस पार्टी को शक होने पर उक्त भागे व्यक्ति को एकदम घेर-घोटकर पकड लिया गया।

पकडे गये आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार बताया।

उक्त व्यक्ति के पास से बरामद बैग की तलाशी लेने बैग में से 02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी का विवरण

02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा

*नाम व पता आरोपी* विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश , हाल पता- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button