
देहरादून
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस सेवादल द्वारा अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने और मामले में कथित वीआईपी की भूमिका की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर रायपुर के तुनवाला क्षेत्र में विशाल कैंडल मार्च निकाला।

श्रीमती हेमा पुरोहित ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया गया है, जो न्याय की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता और सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस सेवादल का संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान थराली ब्लॉक प्रमुख परवीन पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, महेन्द्र नेगी, देवेन्द्र चौधरी, पूनम पुरोहित, रेणु चुनारा, बबीता पुष्कर, बीना नेगी, विमला शर्मा, रीतू भरतवाण, प्रीति पुरोहित, किरन मौर्या, गोदांबरी रौतेला, विपाशा, शालिनी चौधरी, वैजयंती सोलंकी, लक्ष्मी चुनारा, ममता राणा, रजनी देवी, अंजू देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे ।



