क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने संदिग्ध, अभियुक्त को तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

घटना करने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, आरोपी पर चोरी सहित अन्य मुकदमे भी हैं दर्ज।

झबरेडा हरिद्वार

SSP हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनो के विरूद्द सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त क्रम में दिनांक-02/03.10.2024 को रात्रि चैकिंग के दौरान इकबालपुर चौकी क्षेत्र में पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था व चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटर साइकिल सवार युवक *वसीम उर्फ भूरा पुत्र हासिम* निवासी-ग्राम बन्दा रोड माहिग्राम रूडकी कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार को अवैध तमंचे 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया व बाइक जब्त की गई।

किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से झबरेडा क्षेत्र में घूम रहा था। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त वसीम उर्फ भूरा को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. वसीम उर्फ भूरा पुत्र हासिम निवासी-बन्दा रोड माहिग्राम रूडकी कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

01. तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस

02. मोटर साइकिल स्पलेण्डर रंग काला बिना नंबर प्लेट

 

 

Related Articles

Back to top button