क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के दो शातिर किए गिरफ्तार।

पथरी  हरिद्वार

थाना पथरी पर दिनांक 08.02.2026 को वादी रौनक वालिया पुत्र मुनीष पाल निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने के संबंध में थाना पथरी पर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर तत्काल *मु0अ0सं0 43/26 धारा 303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश एवं चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक 09.02.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर बंसल स्टोन क्रैशर के सामने से 02 आरोपियों को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दबोचा गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS की वृद्धी की गयी।

नाम पता अभियुक्त गण

1- अर्जुन पुत्र टूल्ली निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

2- अनुज पुत्र मनीष निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button