
सिडकुल हरिद्वार
दिनांक 24/12/2025 को वादिनी निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा वादिया की नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 641/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात थाना कोतवाली बिजनौर को दबोच कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 (2)(एम) बीएनएस व 5 (एल)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष




