लक्सर हरिद्वार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मिशन नशा मुक्त देवभूमि अभियान 2025 को सार्थक बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में दिनांक 12.12.2023 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा कंकरखाता से सोपरी जाने वाली रोड़ से अभियुक्त सतपाल को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ व अकोडा कला चौहारे से अभियुक्त विकास उर्फ प्रिन्स को वाहन छोटा हाथी से 20 लीटर अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोचा गया।




