Blog

घने कोहरे से वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस ने उठाए एहतियातन कदम।

शुगर मिल संचालकों के साथ अभियान चलाकर गन्ना किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप।

झबरेड़ा हरिद्वार

एसएसपी श्री प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार आज एसपी ट्रैफिक/क्राइम श्री अजय गणपति कुंभार के निर्देशन में शीतकालीन घने कोहरे के बीच वाहनों की दृश्यता (visibility) बढ़ाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा शुगर मिल संचालकों के साथ अभियान चलाकर गन्ना किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेपिंग की गई।

इस कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को संभावित दुर्घटना से बचने हेतु अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने एवं फौग लाइट का प्रयोग करने के लिए भी जागरुक किया गया।

Related Articles

Back to top button