हरिद्वार पुलिस चार धाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात को सुचारू करने में जुटी।
हाईवे के किनारे ठेली लगाकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही।
बहादराबाद हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा चौकी बाजार बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाईवे 58 पर हाईवे के किनारे यातायात बाधित करने वाले फड, ठेली लगाने वाले व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये अनियमितता पाये जाने पर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
सत्यापन की कार्यवाही में 17 फड ठेली लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में चालान कर कुल 4250/- रुपये नगद जुर्माना वसूला गया व 06 चालान माननीय न्यायालय के करते हुये 60000/- रूपये का चालान किया गया।

पुलिस टीम
उ0नि0 प्रदीप राठौर, प्रभारी चौकी बाजार थाना बहादराबाद हरिद्वार
उ0नि0 विजय प्रकाश, थाना बहादराबाद हरिद्वार
कानि0 747 वीरेन्द्र सिंह, थाना बहादराबाद हरिद्वार
कानि0 1009 मुकेश नेगी, थाना बहादराबाद हरिद्वार
कानि. 1036 मनोज रतूडी थाना बहादराबाद हरिद्वार
कानि. 1484 सन्तोष रावत थाना बहादराबाद हरिद्वार
कानि. चालक त्रिलोक सिंह थाना बहादराबाद हरिद्वार




