
लालकुआं
रिपोर्टर मजहिर खान
-लालकुआं हल्द्वानी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा एक सभा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है।
- उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध और वैचारिक मतभेद एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सार्वजनिक मंचों से किसी शीर्ष नेता के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाषा की मर्यादा भूल रही है।

उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को विफल करार देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सब्जी, तेल, चीनी और राशन जैसी मूलभूत खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। वहीं राज्य का युवा बेरोजगारी की मार झेलते हुए सड़कों पर भटकने को मजबूर है। सरकार के पास इन बुनियादी समस्याओं का कोई समाधान नहीं है, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
शुद्धिकरण मामले में भी बोला हमला
हालिया शुद्धिकरण मामले को लेकर भी पूर्व कैबिनेट हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने भाजपा की सोच पर सवाल उठाए और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा की जुमलेबाजी या बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में काग्रेस बहुत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।




