एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

अगर आज हम प्रकृति को संवारेगे तो कल प्रकृति हमे संवारेगी। 

देहरादून

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास ने देहरादून के गुरुनानक दून वैली स्कूल, राम प्यारी खुडबुडा, आनन्द चौक, तिलक रोड सहित विभिन्न स्थानो पर वृक्षारोपण कर लोगो से पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ-साथ प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की।

इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि हमे पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहियें। उन्होने यह भी कहा कि मानवजाति को जीवित रहने के लिये सबसे महत्वपूर्ण आवश्कताओ में शुद्ध हवा, साफ पानी और भोजन है और ये सब हमें पर्यावरण से ही मिलते है।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये हमें खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पेड लगाकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त कर बिजली, पानी की भी बचत करनी चाहिये। यदि आज हम पर्यावरण की रक्षा करेगे तो प्रकृति कल हमारे भविष्य की रक्षा करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल, पूर्व दायित्वधारी रविन्द्र कटारिया, पार्षद विमला गौड, अनिता गर्ग, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूनम शर्मा, भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह छाबड़ा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एंव जनमानस उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button