Homeलालकुआं

खबर का असर, पीड़ित की मदद के लिए समाजसेवियों ने बढ़ाये हाथ, हर संभव मदद का भरोसा। 

लालकुआँ

रिपोर्टर -मजहिर खान

-लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चली खबरों का बड़ा असर हुआ है यह खड्डी मोहल्ला निवासी रवि कुमार और उसके परिवार की मदद के लिए नगर के युवा समाजसेवी शुभंम अड़ोला सहित कई नेताओं ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। आज सुबह पीड़ित के घर पहुंचे समाजसेवी शुभंम अड़ोला ने 11 हजार रुपये की नगद एवं एक महिने का राशन देकर बड़ी मदद की है इसके अलावा पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने 15 सौ रूपये और घरेलू सामान वही गौसेवक विनोद अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को बिस्तर और राशन की मदद की है। इधर समाजसेवियों ने कहा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी,तथा उसके ईलाज के लिए सरकारी की मदद के प्रयास के भी प्रयास किये जाएगें उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक मदद की अपील की है। वही समाजसेवियों के कदम की क्षेत्र की जनता ने भूरी भूरी सराहना की है।

 

 

Related Articles

Back to top button