Homeहरिद्वार

जिला हरिद्वार में जन अधिकार पार्टी (ज) ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन, DM मयूर दिक्षित, VC सोनिका मीणा और DPRO अतुल के लगे मुर्दाबाद के नारे।

हरिद्वार

आज जन अधिकार पार्टी (ज.) हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष रुड़की एवं हरिद्वार के नेतृत्व मेँ प्रदेश मेँ बढ़ते भ्रष्टाचार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। जिसमें बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने की मांग की।

पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की कि कलियर से बढ़ेड़ी के बीच नेशनल हाईवे में मानकों को दरकिनार कर मिट्टी की जगह रेत का प्रयोग किया जा रहा है जो की आसपास की नदियों से लाकर लगाया जा रहा है। व उक्त कार्य की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए और ज़ब तक जाँच नहीं होती तब तक कार्य को बंद किया जाना चाहिए। इसमें जो कर्मचारी या अधिकारी दोषी है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ज़ब तक जांच नहीं हो जाती कार्य को पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए।

 

दूसरा डी पी आर ओ अतुल सिंह हरिद्वार के द्वारा ग्राम माधोपुर हजरतपुर ब्लॉक रुड़की की ग्राम प्रधान कुं अफरीन के द्वारा गाँव में विकास कार्यों में की गई अनियमितताओं व सरकारी धन का गबन-दुरुपयोग करने में करायी गई जांच में साठ-गाठ कर गलत जांच रिपोर्ट दी गई है जिसमें डी पी आर ओ व सहायक विकास अधिकारी निम्न बिन्दुओं पर ग्राम प्रधान से साठ-गाठ कर गलत रिपोर्ट दी गई है ऐसे भ्र्ष्ट DPRO अतुल सिंह व इसके साथ शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

 

जिलाध्यक्ष ने एच आर डी ए पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुम्भ मेले कार्य निर्माण हेतु राजन कुमार जिसकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है, उनकी नियुक्ति की जाती है। नियमों की अवहेलना क़र नियुक्ति करना विभाग पर गंभीर आरोप है। उक्त अधिकारी की आयु, नियुक्ति आदेश एवं प्रतिनियुक्ति से संबंधित समस्त अभिलेखों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। नियमों का उल्लंघन कर की गयी नियुक्ति तत्काल निरस्त की जाए। इस अवैध नियुक्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। HRDA VC सोनिका मीणा को लिखित शिकायत देने के बावजूद भी उक्त राजन को नही हटाया गया है, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एच आर डी ए के उपाध्यक्ष के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

उन्होंने ये भी कहा कि एच आर डी ए अधिकारी प्रशांत सेमवाल जो गलत तरीके से नक़्शे पास क़र अवैध निर्माण करवा रहे है और जिनके खिलाफ पहले भी इस प्रकार गंभीर आरोप लगे थे और जाँच मेँ दोषी भी पाए गए थे। उन्हें तत्काल प्रभाव निलंबित किया जाना चाहिए था परंतु एच आर डी ए के उपाध्यक्ष सोनिका मीणा के द्वारा सेमवाल को सरंक्षण दिया जा रहा है उक्त प्रकरण की गंभीरता देखते हुए एच आर डी ए उपाध्यक्ष सोनिका मीणा के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन देने वालो मेँ पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button