लक्सर
आगामी संत रविदास जयन्ती पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 22.02.24 को लक्सर क्षेत्र के ग्राम मख्याली कला, सिद्धडू, ग्राम खड़ंजा, मुंडा खेड़ा, भोगपुर, भीकमपुर, सुल्तानपुर, टीकमपुर टांडा, महतोली कुन्हारी में कोतवाली पुलिस द्वारा सामुदायिक सम्पर्क समूह, ग्राम सुरक्षा समिति व गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।
उक्त गोष्ठी में सभी से पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया गया। पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी ग्राम वासियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया कि अनुमति की शर्तों के मुताबिक ही झांकियां निकालें।




