क्राइमहरिद्वार

लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गौकशी करते हुए 03 आरोपी किए गिरफ्तार, 01 फरार।

मौके से 02 जीवित गौवंशीय पशु, 105.5 किलो गौमांस व उपकरण बरामद।

लक्सर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर गौ-तस्करी व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर पतारसी-सुरागरसी में लगाया गया था।

दिनांक 28.04.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकशी की सूचना पर गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार एवं लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 03 आरोपियों को मौके से दबोचा गया, जबकि 01 आरोपी फरार हो गया। मौके से 105.5 किलो गौमांस व गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

साथ ही 02 जीवित गौवंशीय पशु, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था, को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दोनों पशुओं की जान बचाई गई तथा उन्हें सुरक्षित गौशाला भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों के विरुध्द मु0अ0सं0 386/2026 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपित

1. सुलेमान पुत्र हय्यात, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार

2. युसूफ पुत्र अल्लादिया, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार

3. सहजाद पुत्र मुनफैत, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button