क्राइमशाहजहांपुर

खुटार पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ लखीमपुर खीरी के चार लोगों को किया गिरफ्तार।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

शाहजहांपुर खुटार/पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार आरोपियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में खुटार थाने में तैनात उपनिरीक्षक अंकुर कुमार फोर्स के साथ क्षेत्र में अपनी डयूटी पर तैनात थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कठिना नदी के किनारे गांव कुभिया माफी के पास जंगल मे कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे है।

खबर मिलते ही पुलिस ने मुखबिर की बताई जगह पर तुरन्त छापेमारी की जहां से पुलिस ने करीब चालीस लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, दो कैमिकल के पैकेट,व रबर की ट्यूब बरामद की और चार लोगों को गिरफ्तार किया पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सोनू निवासी गांव भीखमपुर थाना मैलानी,करन निवासी गांव ढाकनपुर थाना मैलानी,वीरू निवासी गांव ढाकनपुर,लक्ष्मी देवी निवासी गांव भीखमपुर थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी,को गिरफ्तार कर उक्त लोगो के विरुद्ध खुटार थाने में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button