
रुड़की हरिद्वार 05/12/2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 15 मोबाइल फोनो की रिकवरी की है, जिनकी *कीमत लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये (280,000/- रुपये)* है। ये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, व अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। *बरामद में से 06 मोबाईल स्वामी अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने रुड़की नहीं आ पाए जिनके मोबाईल को कोरियर सर्विस के माध्यम मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे ।*
अपने खोए हुये मोबाइल फोनो मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने मोबाइल सही सलामत हालत में पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।




