क्राइमलालकुआं

महिला की आपत्तिजनक फोटो/ वीडियो वायरल कर धमकाने व जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार,।

लालकुआ

दिनांक 29.07.2025 को पीड़िता द्वारा थाना लालकुआं में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी आई0 डी0 बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर अमर्यादित शब्दो के साथ अपलोड करने, व अकाउंट बन्द करने के एवज मे पीड़िता पर निजी फोटो व वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाना/ धमकाने तथा पीड़िता के भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई।

उक्त तहरीर के आधार पर *कोतवाली लालकुआं* में मु0एफ0आई0आर0 नंबर 153/25 धारा 77/79/351 (3) बी0एन0एस0 व 66 (सी)/67(ए) आईटी एक्ट *बनाम सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता* निवासी दमदाहा जिला पूर्णिया बिहार उम्र- 20 वर्ष पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक श्रीमती ललिता पांडे के सुपुर्द की गई। अभियुक्त उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था।

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

*एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी –पतारसी तथा सर्विलांस की मदद से उक्त *अभियुक्त सत्यम कुमार गुप्ता उपरोक्त को रोहतक झज्जर मार्ग हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।*

अभियुक्त की तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से एक मोबाईल फोन मॉडल नं0 Moto g 35, 5G बरामद हुआ, फोन की गैलरी में पीड़िता के निजी विडियो डाउनलोड फोल्डर में मौजूद मिले। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button