क्राइमलालकुआं

लालकुआं पुलिस की टीम ने 01 शराब तश्कर को कुल 75 पाउच कच्ची शराब की तस्करी करते हुये किया गिरफ्तार।

लालकुआं

मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी तथा थाना लालकुआं पुलिस द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत आज दिनाकं 20.02.26 मे दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वस्तु व अवैध मादक पदार्थ के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त नीलाक्ष मिश्रा पुत्र श्री राहुल मिश्रा निवासी वी0आई0पी0 गेट झोपड पट्टी लालकुआ जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को वी0आई0पी0 गेट रेलवे पुल के पास मेदान लालकुआ से 75 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम मु0अ0सं0 – 35/26 धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किये गय है !

 

 

 

Related Articles

Back to top button