
लालकुआँ
रिपोर्टर- मजहिर खान
लालकुआँ अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह फैसला इस बात का संकेत है कि सरकार मानती है कि शुरुआती जांच में गलतियां हुई थीं। उन्होंने कहा कि सरकार को सीबीआई जांच देने में तीन साल लग गए जो दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि सरकार का यहाँ फैसला जनता की जीत है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सिर्फ सीबीआई जांच की घोषणा काफी नहीं है उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह वीआईपी कौन था, जिसकी चर्चा इस मामले में बार-बार सामने आई है साथ ही यह भी पूछा कि घटना वाली रात रिजॉर्ट पर बुलडोजर किसके आदेश पर चलाया गया। उन्होंने कहा कि वीआईपी एंगल की स्वंतत्र जांच हो,सबूत नष्ट करने के आदेश देने वालों पर भी कार्यवाई हो, साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच हो। उन्होंने कहा कि जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते तब तक न्याय अधूरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।




