क्राइमशाहजहांपुर

लव स्टोरी ने कर दिया रिश्तों का कत्ल।

मामी को भांजे से हुआ प्यार तो भांजे के साथ मिलकर बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति का गला रेत कर हत्या करदी।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा )

पुवायां शाहजहांपुर/लव स्टोरी ने कर दिया रिश्तों का कत्ल भांजे के इश्क में पागल पत्नी ने पति का गला रेत कर रास्ते से हटाया मामी को भांजे से हुआ प्यार तो भांजे के साथ मिलकर बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति का गला रेत कर हत्या कर दी। तहसील पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गाँव भटपुरा चंदू निवासी बलराम का गला रेत कर हत्या को अंज़ाम देने के बाद हत्यारोपियों ने शव को छुपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के मौक़े पर पहुँचने से पत्नी पूजा को पुलिस ने घटना स्थल पर ही हिरासत में ले लिया उसके प्रेमी भांजे आदेश और उसके साथी मौके से फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं पुलिस मामले की जांच आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button