
बरेली
कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा लाल फाटक स्थित वृध्दाश्रम में चल रही भागवत पुराण के अंतिम दिवस भागवताचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज ने कहा कि आत्मा से परमात्मा का मिलन ही महारास है इसके लिए जीव को बहुत तप करना होता है तभी यह संभव है ।

कथा के दौरान दद्दा जी महाराज ने बहुत अच्छे अच्छे प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया । सुदामा कृष्ण प्रसंग सुनकर वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों की आँखों में आंसू आ गए इस दौरान कई भजन भी सुनाए गए ।
आज की कथा में पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल , डॉ मीनल एरन,आलोक प्रधान, डॉ सुबोध अस्थाना, डॉ नितिन सक्सेना,रवींद्र श्रीवास्तव,आलोक कुमार एडवोकेट,सुनील कुमार सक्सेना,प्रदीप श्रीवास्तव,आलोक वर्मा,शैलेन्द्र सक्सेना शैलू,हर्षित अग्रवाल,मयंक श्रीवास्तव,सीमा प्रधान,आर्यन प्रधान उपस्थित रहे।




