Gamesहरिद्वार

हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो और कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल !

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल!

हरिद्वार,

जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो एवं कराटे के चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

चार आयु वर्गों—14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष तथा 21 से 23 वर्ष—में विकासखंड, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच खेल विधाओं में 77 बालक एवं 39 बालिकाओं सहित कुल 116 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का चयन बैट्री टेस्ट के साथ खेल एवं स्पर्धा-विशिष्ट कौशल तथा दक्षता के आधार पर किया गया। बैट्री टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं 800 मीटर दौड़ शामिल रहे।

मेरिट के आधार पर प्रत्येक आयु वर्ग में प्रत्येक खेल से 2 बालक एवं 2 बालिका चयनित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को ₹2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति तथा वर्ष में ₹10,000 एकमुश्त खेल उपकरण हेतु डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराया जाएगा।

द्वितीय दिवस 21 अगस्त 2026 को योगस्थली खेल परिसर में प्रातः 8 बजे से बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस एवं वॉलीबॉल के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे!

चयन प्रक्रिया का सफल संचालन जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button