क्राइमहल्द्वानी

पुलिस और एसओजी ने पकड़ा हत्यारों का जखीरा “आरोपी गिरफ्तार। 

हल्द्वानी

रिपोर्टर -मजहिर खान

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चोरगलिया थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

बताते चले कि एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर गेट पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 देशी तमंचे (12 बोर) व 6 जिंदा कारतूस तथा 6 देशी तमंचे (.315 बोर) व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत तथा इनके सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण एवं कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां मंजूनाथ टी सी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा हत्या कहा से आये थे तथा किसने बेचे उसकी जांच चल रहा है, उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हत्या तथा गुड़ागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button